मुख्यपृष्ठनए समाचारजहां-जहां भगवान राम ने अपने पैर रखे... वहां-वहां भाजपा हारी... कांग्रेस नेता...

जहां-जहां भगवान राम ने अपने पैर रखे… वहां-वहां भाजपा हारी… कांग्रेस नेता वडेट्टीवार का बीजेपी पर निशाना

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां-जहां भगवान राम ने अपने चरण रखे थे, भाजपा वहां से लोकसभा चुनाव हार गई।
वड्डेटीवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार की भाजपा को अहंकारी कहनेवाली टिप्पणी पर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। वडेट्टीवार ने कहा कि इंद्रेश कुमार ने जो दिल में आया, वही कहा। शायद उन पर दबाव रहा होगा, इसलिए उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। देश में हर कोई जानता है कि कौन अहंकारी है और किसने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में ४०० सीटें पार करेंगे।
उन्होंने कहा कि भगवान राम को लाने वालों को वोट दें, लेकिन क्या कोई भगवान राम को ला सकता है? वे इतने अहंकारी हैं कि उन्हें लगता है कि वे स्वयं भगवान हैं और भगवान से भी बड़े हैं। जहां-जहां भगवान राम ने अपने पैर रखे, वहां-वहां भाजपा हारी। उन्होंने आगे कहा कि भगवान को लगा कि अगर उन्हें सबक सिखाना है, तो यह अयोध्या से होना चाहिए और वे अयोध्या और रामेश्वरम जैसी जगहों पर हार गए। उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जो उनकी नीतियों और चालबाजियों के खिलाफ फैसला है। इससे पहले, आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने यह कहकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था कि भाजपा अपने ‘अहंकार’ के कारण हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में बहुमत के आंकड़े से काफी कम २४० सीटों पर सीमित रह गई। भगवान राम का विरोध करने वाले सत्ता में नहीं हैं- आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश का माहौल इस समय बहुत स्पष्ट है, जिन्होंनें राम का विरोध किया, वो सब सत्ता से बाहर हैं, जिन्होंने राम की भक्ति का संकल्प लिया, आज वो सत्ता में हैं और तीसरी बार की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन गई है। देश उनके नेतृत्व में प्रगति करेगा। लोगों में ये विश्वास है।

अन्य समाचार