मुख्यपृष्ठग्लैमरइन आंखों की मस्ती के...काम पर लौटीं जैस्मिन

इन आंखों की मस्ती के…काम पर लौटीं जैस्मिन

अभिनेत्रियों का सारा कुछ तो उनकी आंखों में ही होता है। तभी तो रेखा ने गाया था कि ‘इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं…।’ अब बात करें अभिनेत्री जैस्मिन भसीन की तो कॉन्टैक्ट लेंस के कारण उनकी कॉर्निया डैमेज हो गई थी, जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक डॉक्टर की शरण में रहना पड़ा। कई दिनों तक चले इलाज के बाद वे काम पर लौट आई हैं। भसीन को कल बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने बताया कि अब वह पहले से बेहतर हैं और आंखों से चश्मा भी हटाया, जिसमें नजर आ रहा है कि उनकी आंखों के आसपास अभी भी हल्की सूजन है। उम्मीद है जल्द ही यह सूजन भी खत्म हो जाएगी।

अन्य समाचार