मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशक्ति की पहचान है नारी ...`श्रेष्ठ महाराष्ट्र' और `श्रेष्ठ भारत' के `श्रेष्ठ...

शक्ति की पहचान है नारी …`श्रेष्ठ महाराष्ट्र’ और `श्रेष्ठ भारत’ के `श्रेष्ठ महिला’ सम्मान कार्यक्रम में मंजू लोढा के उद्गार

सामना संवाददाता / मुंबई
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डिजिटल मीडिया ग्रुप `श्रेष्ठ महाराष्ट्र’ और `श्रेष्ठ भारत’ द्वारा `श्रेष्ठ महिला सम्मान पुरस्कार २०२५’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दादर के स्वतंत्र वीर सावरकर सभागार में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में लेखिका और समाजसेविका कवियत्री डॉक्टर मंजू लोढा ने परिवार और समाज में महिलाओं के महत्व को दर्शाते हुए हमेशा खुश रहने और सम्मान से जीने का मंत्र दिया। मंजू लोढा ने कहा कि नारी शक्ति की पहचान है और जिस घर में नारी नहीं वो घर, घर नहीं भूतों का डेरा है।
इस पुरस्कार समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिग्गज अभिनेत्री नयना आप्टे को जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अलका कुबल, अभिनेता सुबोध भावे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान उमिदम फाउंडेशन की संस्थापक तेजस्विनी जगताप, डॉ. मानसी मेहेंदाले धमनकर, शीतल कुबल और डॉ. माधुरी केलशिकर, उद्यमी पल्लवी सरमलकर, डॉ. सलमा खान, डॉ. सोनिया महामुनि, आर.जे. ज्योति फुटाने, सुमन धमाने, आशा शर्मा, हेमा यामुल के उल्लखनीय कार्यों और उपलब्धियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सोफिया कॉलेज की प्रिंसिपल अनघा तेंदुलकर पाटील, भारत विकास परिषद विलेपार्ले शाखा अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी, सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता आनंद दुबे, अनिल गलगली, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। साथ ही प्रियंका घरे, माहेश्वरी राठौड़, शिवजीत कुबल, एड. दीपक सोनावणे, अभिनेत्री पूनम चंदोरकर और बबली गंभीर विशेष रूप से उपस्थित थीं।

अन्य समाचार