मुख्यपृष्ठअपराधशादी और पैसों के विवाद में महिला की हत्या...पुलिस ने आरोपी को...

शादी और पैसों के विवाद में महिला की हत्या…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सामना संवाददाता / अंबरनाथ

अंबरनाथ के भोईर चाल इलाके में एक 42 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को एक 29 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया, जिससे महिला का पैसों के लेन-देन और शादी को लेकर विवाद चल रहा था। शिवाजी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी। महिला ने आरोपी को 2.5 लाख रुपए उधार दिए थे और वह लगातार या तो पैसे वापस करने या शादी करने की मांग कर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार को साई बाबा मंदिर की सीढ़ियों पर दोनों के बीच बहस तेज हो गई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिवाजी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने फिर एक बार रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और हिंसा की भयावहता को उजागर कर दिया है।

अन्य समाचार