मुख्यपृष्ठनए समाचारनहीं हो रहा है काम जनता परेशान ...एसआरए कार्यालय में बढ़ी भीड़ 

नहीं हो रहा है काम जनता परेशान …एसआरए कार्यालय में बढ़ी भीड़ 

सामना संवाददाता / मुंबई
स्मार्ट सिटी बनाने के इरादे से अहम भूमिका निभा रही स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) की वित्तीय स्थिति हर तरह से मजबूत है। लेकिन अपनी तकलीफों और अन्य कामों के लिए आने वाले लोगों को यहां काफी असुविधा हो रही है। काम न होने से यहां लोगों की भीड़ बढ़ रही है। लोगों को अपने काम के लिए अधिकारियों से मिलने में कई घंटे का समय लगता है। इस दौरान उन्हें गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है, क्योंकि एसआरए कार्यालय में वेंटिलेशन की सुविधा नहीं है, वहीं लोगों ने ‘दोपहर का सामना’ को बताया कि मामूली काम को भी करने में महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं।
क्या है समस्या?
आम लोग विभिन्न कामों के लिए कतारों में खड़े रहते हैं। एसआरए ऑफिस में हर दिन हजारों लोग आते हैं। अधिकांश लोग अधिकारियों से मिलने के लिए हॉल में बाहर घंटों खड़े रहते हैं। बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण उनका नंबर आने तक उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल नजर आते हैं, क्योंकि किसी भी इंतजार करने वाली जगहों पर पंखा नहीं लगा है। भीड़ में खड़े लोगों में से भीमेश मुतुला ने बताया कि भीड़ से और भी अधिक गर्मी पैदा होती है और तापमान बढ़ जाता है। काम के सिलसिले में आने वाले आम लोगों को बिना पंखे के कतार में खड़े होकर घंटों तक दम घुटने जैसा बुरा अनुभव होता है।
गेट के बाहर अलग भीड़
एसआरए ऑफिस के ठीक बाहर भीड़ की संख्या हर दिन अधिक संख्या में होती। इसमें कई लोग ऐसे होते हैं, जो डेवलपर और अन्य चीजों से परेशान होकर विनती पत्र देने आए होते हैं, वहीं काफी लोगों को एक साथ अंदर नहीं जाने दिया जाता है, क्योंकि अंदर जाने की अनुमति एक बार में सीमित लोगों को ही है, ताकि ऑफिस के अंदर भीड़-भाड़ अधिक संख्या में न बढ़े। कुछ महीनों पहले सीईओ ने इस मुद्दे को देखते हुए बाहर लोगों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था करवाई थी।

अन्य समाचार