मुख्यपृष्ठनए समाचारयुवक के काटने से सांप की मौत ... सांप के डसने से...

युवक के काटने से सांप की मौत … सांप के डसने से नाराज था युवक

सामना संवाददाता / पटना 
बिहार के नवादा जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां के रजौली प्रखंड के जंगली इलाके में एक मजदूर को सांप ने काट लिया। इससे नाराज होकर मजदूर ने सांप को कट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मजदूर को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मंगलवार की देर रात सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे, इसी दौरान एक सांप ने एक मजदूर को डस लिया। जैसे ही पूरे मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई, तो तुरंत उस मजदूर को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। मजदूर संतोष लोहार झारखंड के लातेहार जिले के पाण्डुका का रहने वाला है। इस पूरे मामले में संतोष ने बताया कि उसके गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार डस ले तो आप उसे दो बार काट लीजिए, इससे आपको सांप का विष नहीं लगेगा। ग्रामीणों को जब इस अजीबोगरीब घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल में भीड़ लग गई। हालांकि, ग्रामीणों का यह भी कहना था कि सांप विषधर नहीं होगा। अगर सांप विषधर होता तो युवक की जान भी जा सकती थी।

अन्य समाचार